Pratapgarh Kunda News: 'भारतीय संस्कृति की परंपरा है यज्ञ'
प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 14 -- Pratapgarh Kunda News: लक्ष्मणपुर। लीलापुर स्थित जयराज कुंवरि बाबा पारस पाल सिंह महाविद्यालय में आयोजित आठवें नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ और संगीतमयी प्रज्ञा पुराण कथा के दूसरे दिन कथाव्यास आचार्य पं. छबीलदास मिश्र ने यज्ञ, संस्कार और सद्ज्ञान की महत्ता बताई। बताया कि यज्ञ भारतीय संस्कृति की प्राचीन परंपरा है। इससे वातावरण की शुद्धि के साथ ही मनुष्य में अध्यात्मिक चेतना का विकास होता है। अच्छे विचार और संस्कार व्यक्ति के आचरण को श्रेष्ठ बनाते हैं। इस दौरान मुख्य यजमान कमलेश बहादुर सिंह, उमा सिंह के साथ रजवंत सिंह, दिनेश सिंह, दुर्गेश प्रताप सिंह, साकेत शुक्ल, अरविन्द त्रिपाठी, सरित आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.