Pratapgarh Kunda News: 'ग्रामीणों के लिए लाभाकारी होगी इंडियन बैंक की लघु शाखा'
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 1 -- Pratapgarh Kunda News: मानिकपुर। ग्रामीण इलाके के लोगों और नगर वासियों के लिए लघु शाखा लाभकारी और सुविधाजनक होगी। यह बातें अलीगंज चौराहे पर मंगलवार को इंडियन बैंक की लघु शाखा का उद्घाटन करते हुए शाखा प्रबंधक संतोष कुमार मौर्य ने कहीं। उन्होंने कहा कि अलीगंज चौराहे पर इंडियन बैंक की लघु शाखा का संचालन शुरू किया गया है। अखिलेश तिवारी ने अतिथियों, बैंक के वरिष्ठ ग्राहकों को माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर आनंद तिवारी, मयंक तिवारी, राहुल यादव, शकील अहमद, रंजीत गौतम, अरुण गौतम, आवेशखान, शुभम सिंह यादव, बबलू सोनकर, शिखा तिवारी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: बैंक लिपिक सेवानिवृत्त, दी विदाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.