प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 25 -- Pratapgarh Kunda News: विधानसभा पट्टी क्षेत्र के उड़ैयाडीह मार्ग स्थित जगदीशगढ़ में कबड्डी प्रतियोगिता सीजन-2 का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और राजस्थान सहित विभिन्न क्षेत्रों से टीमें हिस्सा लेने पहुंचीं। खिलाड़ियों के प्रदर्शन को लेकर क्षेत्र के युवाओं और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। जगदीशगढ़ ग्रामवासियों की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 51 हजार रुपये और द्वितीय स्थान हासिल करने वाली टीम को 31 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में बाहरी क्षेत्रों से आने वाली 12 टीमें प्रतिभाग करेंगी। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सि...