Pratapgarh Kunda News: हैंडक्राफ्ट प्रतियोगिता के विजेता हुए सम्मानित
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 28 -- Pratapgarh Kunda News: कोहंडौर। स्थानीय बाजार स्थित श्री जगतपाल रंगनाथ द्विवेदी इंटर कॉलेज में सोमवार को हैंडक्राफ्ट प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट मॉडल बनाने वाले प्रतिभागियों को विद्यालय के प्रधानाचार्य धवल कुमार द्विवेदी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में सृष्टि शिल्पकार, दीपांशी मौर्य, दीपेश मोदनवाल, आदर्श यादव और शुभी मौर्य ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में शिक्षक विनय चतुर्वेदी, ज्योति दुबे, राजेश मिश्र, रविकांत, अभयराज शुक्ल ने सहयोग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.