Pratapgarh Kunda News: हादसे में बाइक सवार युवक घायल
प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 14 -- Pratapgarh Kunda News: बाघराय। फूलपुर रामा गांव निवासी 20 वर्षीय महेन्द्र कुमार गौतम पुत्र रामबहादुर के बहन की शनिवार को बारात आनी थी। शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे वह बाइक से कमासिन बाजार सामान की खरीदारी करने जा रहा था। तभी देवगलपुर नहर के पास सड़क की गिट्टियों पर फिसल कर बाइक सहित दूर जा गिरा। परिजन उसे सीएचसी ले गए। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: सर्विस रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत, एक युवक गंभीर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.