प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 22 -- Pratapgarh Kunda News: बाघराय। थाना क्षेत्र के छेंवगा के पास बुधवार को हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की जान गई थी। डंपर की टक्कर से हैदर भारती, उसकी पत्नी रीता भारती निवासी बांके जलालपुर मऊआइमा प्रयागराज और उसके साले नोखेलाल निवासी गयासपुर कुंडा की मौत हो गई थी। जबकि नोखे के मासूम बेटा शिवम गंभीर घायल हो गया था। मृतक हैदर भारती के भाई खिस्सू भारती की तहरीर पर पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...