प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 11 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के पूरे केशवराय निवासी आबिद अली का 32 वर्षीय बेटा शहरुख खान 29 जून को किशुनगंज बाजार से घर आ रहा था। गोंड़े पेट्रोलपंप के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर उसे घायल कर दिया। प्रयागराज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में मृतक के पिता ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...