प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 7 -- Pratapgarh Kunda News: बाघराय। थाना क्षेत्र के झंझवारा गांव निवासी 52 वर्षीय राजेन्द्र प्रसाद यादव अपनी ससुराल गैडा उमरिया हजारी का पुरवा मऊआइमा प्रयागराज में रहता था। बीते दिनों वह अपने पैतृक गांव झंझवारा आए था। पांच जुलाई को राजेंद्र का भाई राम लाल अपनी बाइक से राजेंद्र प्रसाद को गैंडा उमरिया छोड़ने जा रहा था। तभी बरसात होने लगी तो वे आजाद नगर के पास एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी बीच एक वाहन तेज रफ्तार से आया और टक्कर मार दी, जिससे राजेन्द्र घायल हो गए। गंभीर हालत में सीएचसी से स्वरुप रानी अस्पताल प्रयागराज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार सुबह मौत हो गई। परिजन राजेंद्र का शव लेकर गांव पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रामलाल की तहरीर पर राजेंद्र प्रसाद के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अधेड़ के म...