Pratapgarh Kunda News: हादसे में अधेड़ जख्मी, मुकदमा दर्ज
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 29 -- Pratapgarh Kunda News: परियावां। नवाबगंज थाना क्षेत्र के बक्शा की बाग आलापुर गांव निवासी भूथन उर्फ प्रांशू गौतम ने पुलिस को तहरीर दी। उसके 55 वर्षीय पिता जियालाल गौतम कैथवल ऊंचाहार ईंट भट्ठे पर चौकीदारी करते हैं। 27 जुलाई की शाम वह अपने घर वापस आ रहे थे। जैसे ही वह ब्रम्हौली चौराहे से चाय पीकर अपने घर को चले तभी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उनको सीएचसी ऊंचाहार पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद भी उनकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रायबरेली को रेफर कर दिया। पीड़ित भूथन उर्फ प्रांशू की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.