Pratapgarh Kunda News: हाईवे पर मवेशी से टकराकर ऑटो पलटा, किशोर की मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 1 -- Pratapgarh Kunda News: लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सवारी लेकर आ रहा ऑटो लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर सोमवार रात मवेशी से टकराकर पलट गया। घटना के बाद चालक उस पर सवार अन्य लोग भाग निकले, जबकि गंभीर रूप से घायल किशोर वहीं पड़ा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। लालगंज कस्बे के संगियापुर वार्ड निवासी उमेश द्विवेदी का 17 वर्षीय बेटा देव कुमार द्विवेदी शादी विवाह में खाने का ऑर्डर लेता था। देव कुमार के पिता की काफी पहले मौत हो चुकी है। घर पर उसकी मां और एक बहन है। देव कुमार की कमाई से घर का खर्च चलता था। सोमवार को देव कुमार मुख्यालय गया था। रात में वह ऑटो से घर लौट रहा था। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर लीलापुर थाना क्षेत्र के तिना दुबान के पास ऑटो निराश्रित मवेशी से टकराकर पलट गया। घटना म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.