Pratapgarh Kunda News: हाईवे पर गिरा बबूल का पेड़, कई घंटे बाधित रहा यातायात
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 3 -- Pratapgarh Kunda News: अमरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। लगातार हो रही बारिश के चलते अमरगढ़-ढकवा संपर्क मार्ग पर गौरामाफी बाजार के समीप गुरुवार को बबूल का पेड़ हाईवे पर गिर गया। पेड़ गिरते ही सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और कई घंटों तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गौरामाफी निवासी 15 वर्षीय आदित्य सिंह पेड़ गिरने के दौरान वहीं से गुजर रहा था। लेकिन वह बाल-बाल बच गया। वहीं, कई बाइक सवार व अन्य राहगीरों ने समय रहते वाहन रोककर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और वन विभाग को जानकारी दी। पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से पेड़ हटवाया गया। जिसके बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका। घटना के दौरान बाजार क्षेत्र में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.