प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 7 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा/हीरागंज, हिन्दुस्तान संवाद। शौचालय के छत की तराई करने चढ़ा छात्र ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार के करंट की चपेट में आकर अचेत हो गया। घबराए परिजन उसे आनन-फानन में सीएचसी कुंडा लाए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया और शृंग्वेरपुर गंगा घाट ले जाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। महेशगंज थाना क्षेत्र के बलीपुर जगापुर गांव निवासी बबलू यादव का 18 वर्षीय बेटा अनूप उर्फ राज यादव कक्षा 11 का छात्र था। मंगलवार सुबह करीब छह बजे वह घर में बने शौचालय की छत पर तराई करने को चढ़ा था। तराई करने के दौरान अनूप छत के ऊपर से गुजरे हाईंटेशन तार के करंट की चपेट में आकर झुलस गया और अचेत हो गया। परिजन आनन फानन में उसे सीएचसी कुंडा लाए, डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इकलौ...