Pratapgarh Kunda News: हाईकोर्ट की इलाहाबाद खंडपीठ से जोड़ने की मांग
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 25 -- Pratapgarh Kunda News: कचहरी परिसर स्थित जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के कार्यालय पर शनिवार को अध्यक्ष करूणाशंकर मिश्र, महामंत्री कौशलेश त्रिपाठी ने बैठक की। इसमें जिला बार के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह, महामंत्री रवींद्र सिंह, वकील परिषद के अध्यक्ष इंदुभाल मिश्र, मंत्री आशीष पांडेय आदि ने पुराने प्रस्ताव का समर्थन कर शनिवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। वक्ताओं ने बैठक में कहा कि जनपद को हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ से जोड़ा गया है, जिसकी दूरी अधिक है। जनपद से महज 60 किलोमीटर की दूरी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में मुकदमे की पैरवी के समय वकीलों के साथ ही वादकारियों को सहूलियत होगी। जनपद को हाईकोर्ट से संबद्ध करने की मांग की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.