प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 8 -- Pratapgarh Kunda News: हीरागंज/बाबागंज, हिन्दुस्तान संवाद। संदिग्धावस्था में रात में नीम के पेड़ पर लटके मिले युवक का शव पोस्टमार्टम से लौटा तो परिजनों में चीत्कार मच गया। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी, आवास, आर्थिक मदद, नौकरी की मांग को लेकर अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। शव दरवाजे पर रखकर लोग बैठे रहे। एसडीएम के हर संभव मदद और कार्रवाई कराए जाने के भरोसे पर लोग माने तो अंतिम संस्कार को शव ले गए।महेशगंज थाना क्षेत्र के शिवगंज नरियावां गांव निवासी श्याम लाल के बेटे विजय सरोज का शव मंगलवार भोर में घर से कुछ दूर पर नीम के पेड़ में लटका मिला। यह भी पढ़ें- Lucknow News: बताशा विक्रेता का शव रखकर अमीनाबाद चौराहे पर प्रदर्शन मृतक की पत्नी मीना देवी ने पट्टीदारों के खिलाफ हत्या का आरोप लग...