Pratapgarh Kunda News: हरनाहपुर में गिरा कच्चे मकान का हिस्सा, बाल-बाल बचा परिवार
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 6 -- Pratapgarh Kunda News: रानीगंज। थाना क्षेत्र के पंडितपुर हरिनाहपुर गांव में गुरुवार को बड़ा हादसा टल गया। लगातार बारिश के कारण रिंकी मिश्रा के कच्चे मकान का हिस्सा भरभराकर ढह गया। रिंकी के पति पुष्पराज मिश्र का पांच वर्ष पहले निधन हो चुका है। वह अपनी चार बेटियों और बुजुर्ग ससुर दिवाकर मिश्र के साथ कच्चे मकान में रहती हैं। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे परिवार के लोग घर से बाहर थे। इसी दौरान बारिश से कमजोर हो चुका मकान का एक हिस्सा अचानक ढह गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। परिवार के लोगों को सकुशल देखकर लोगों ने राहत की सांस ली। यह भी पढ़ें- Bijnor News: मूसलाधार बारिश में गिरी मकान की छत, बड़ा हादसा टला मकान का एक हिस्सा गिरने से परिवार में दहशत है। उन्हें बाकी मकान भी गिरने का डर सता रहा है। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.