प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 18 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। मानिकपुर थानाक्षेत्र के मऊदारा गांव निवासी गाजी के 50 वर्षीय बेटे छेदीलाल पटेल ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि 17 अक्तूबर की दोपहर में वह अपनी पैतृक जमीन पर निर्माण कार्य करा रहा था। तभी विपक्षी लाठी, कुल्हाड़ी लेकर पहुंचे और गालियां देने लगे। विरोध करने पर लाठी से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बचाने दौड़ी सालिकराम की 50 वर्षीय पत्नी ऊषा देवी और गांव के 45 वर्षीय नवीन मिश्रा पर भी हमला कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों के दौड़ने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित छेदीलाल की तहरीर पर पुलिस ने विजय कुमार, अजय कुमार, विमला देवी, दिलीप कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...