प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 18 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। प्रेम विवाह करने वाले युवक को बोलेरो से खींचकर हत्या करने के मामले में नामजद पांच आरोपियों में पुलिस ने दो को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। तीसरे फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया।कुंडा कोतवाली क्षेत्र के बरई महमदपुर गांव निवासी शिवनाथ यादव ने गांव की अर्चना यादव से प्रेम विवाह किया था। मामले में बयान लेने के लिए 13 अगस्त को पुलिस ने दोनों को कोतवाली बुलाया था। बयान देकर प्रयागराज की ओर जा रहे शिवनाथ को हथिगवां इलाके के सुवानारी हाइवे पर बोलेरो से खींचकर हाईवे इतनी बेरहमी से पीटा कि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी अर्चना की तहरीर पर पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस वीरेन्द्र यादव, जितेन्द्र य...