प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 20 -- Pratapgarh Kunda News: अजगरा, हिन्दुस्तान संवाद। लीलापुर के लक्ष्मणपुर में गुरुवार रात मारे गए सिधौर गांव निवासी संविदाकर्मी सौरभ विश्वकर्मा के हत्यारोपी पूर्व ब्लॉक प्रमुख का ईंट भट्ठा प्रदूषण प्रमाणपत्र न होने के कारण सील कर दिया गया। घर-स्कूल सरकारी जमीन पर बनने के आरोप के चलते गुरुवार को राजस्व टीम ने शाम तक पैमाइश की। लालगंज पूर्ति निरीक्षक कार्यालय में संविदा पर कम्प्यूटर ऑपरेटर सिन्धौर गांव निवासी सौरभ विश्वकर्मा की बीते गुरुवार को कार्यालय से घर जाते समय लीलापुर के लक्ष्मणपुर में पीटकर हत्या कर दी गई थी। मामले में चार आरोपियों को पुलिस जेल भेज चुकी है। जबकि 50-50 हजार के इनामी दो आरोपी अभी फरार हैं। उधर बुधवार शाम रायबरेली से प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी आरोपी के ईंट भट्ठे पर पहुंचे। जांच में पाय...