प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 27 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के गयासपुर गांव निवासी राम कुमार का 24 वर्षीय बेटा फूलचंद शनिवार शाम बाइक से जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। नंदा का पुरवा खेमीपुर गांव निवासी राम नरेश की 50 वर्षीय पत्नी सिया देवी अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गई। चकादरअली गांव निवासी श्रीनाथ पटेल का 35 वर्षीय बेटा बृजेश रविवार सुबह बाइक से जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को सीएचसी भेजा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...