Pratapgarh Kunda News: सड़क हादसों में चार लोग घायल
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 11 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। प्रयागराज के मेजा राम नगर निवासी विजय शंकर का 37 वर्षीय बेटा आकाश अपने गांव के ही साथी 28 वर्षीय दिलदार के साथ शुक्रवार की शाम बाइक से कहीं जा रहा था। जैसे ही वह कुंडा इलाके में हाईवे पर पहुंचे, अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। कोतवाली के लाला का पुरवा बरई गांव निवासी 35 वर्षीय होरी लाल बाइक से जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। नगर पंचायत कुंडा के अत्तानगर मोहल्ला निवासी 35 वर्षीय जितेन्द्र कुमार बाइक से जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने एम्बुलेंस बुलाकर घायलों को सीएचसी भेजा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.