प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 25 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। महेशगंज थानाक्षेत्र के हुलासगढ़ गांव निवासी राम दुलारे का 30 वर्षीय बेटा नीरज यादव सोमवार को बाइक से जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। अन्य हादसों में मानिकपुर के तिवारीपुर गांव निवासी संजय, सहिजनी गांव निवासी रंजीत पटेल, रामलली, संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के मुन्ना का पुरवा गांव निवासी लवकुश, हथिगवां थाना क्षेत्र के बेंती गांव निवासी रोहित तिवारी, रवि पटेल और कोतवाली के इंटौरा गांव निवासी देवराज की पत्नी शालिनी घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने एम्बुलेंस बुलाकर घायलों को सीएचसी भेजा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...