Pratapgarh Kunda News: सड़क हादसे में भाई-बहन घायल
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 5 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। रायबरेली स्थित भदोखर थाना क्षेत्र के पूरे माधव बक्श का पुरवा गांव निवासी राम हर्ष का 30 वर्षीय बेटा मोहित कुमार शुक्रवार शाम अपनी 26 वर्षीय बहन अंजली के साथ भक्ति धाम मनगढ़ में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समारोह देखने गया था। वापसी में जैसे ही वह हाईवे पर पहुंचा, अज्ञात वाहन की टक्कर से भाई-बहन दोनों घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एम्बुलेंस से दोनों को सीएचसी भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद भी हालत गंभीर रहने पर डॉक्टर ने रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.