प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 31 -- Pratapgarh Kunda News: हथिगवां थाना क्षेत्र के कोटिला अखित्यारी गांव निवासी कड़ेदीन का 26 वर्षीय बेटा नीरज पटेल बाइक से जाते समय वाहन की टक्कर से घायल हो गया। तुला का पुरवा बेंती गांव निवासी बाबूलाल का 45 वर्षीय बेटा हरिकेश यादव बाइक से जाते समय वाहन की टक्कर से घायल हो गया। नगर पंचायत कुंडा के सुभाष नगर मोहल्ला निवासी अनिल तिवारी की 52 वर्षीय पत्नी सुमित्रा तिनवारी वाहन की टक्कर से घायल हो गई। परिजनों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...