Pratapgarh Kunda News: सड़क हादसे में तीन घायल गंभीर रेफर
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 8 -- Pratapgarh Kunda News: हथिगवां थाना क्षेत्र के पुरनेमऊ गांव निवासी राजकुमार का 24 वर्षीय बेटा शेखर विश्वकर्मा अपने गांव के ही साथी शिव शंकर यादव के 20 वर्षीय बेटे शैलेन्द्र यादव के साथ शुकवार शाम बाइक से कहीं जा रहा था। जैसे ही वह लोग हाइवे पर पहुंचे वाहन की टक्कर से दोनों घायल हो गए। कोतवाली के खेमीपुर गांव निवासी मुश्ताक अहमद का 25 वर्षीय बेटा मो. कैफ बाइक से जाते समय वाहन की टक्कर से गंभीर घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को स्वरूपरानी अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.