प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 2 -- Pratapgarh Kunda News: बाघराय। थाना क्षेत्र के पंवासी गांव निवासी समयलाल का 72 वर्षीय बेटा नन्हेंलाल 19 अक्तूबर की शाम खेत देख कर घर लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। परिजन सीएचसी के बाद वृद्ध को स्वरुप रानी अस्पताल प्रयागराज ले गए। वहां भी हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें लखनऊ ले गए। लखनऊ में इलाज के दौरान रविवार शाम उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर चले आए, वृद्ध के मौत को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर उपनिरीक्षक विनोद ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: बाइक की टक्कर से जख्मी युवक की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...