Pratapgarh Kunda News: सड़क किनारे खड़े युवक की बाइक की टक्कर से मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 23 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। सड़क किनारे खड़े होकर बात कर रहे युवक को बेकाबू बाइक सवार ने टक्कर मार दी, इसके बाद वह भी पलट गया। टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल को सीएचसी भेजा। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।कुंडा कोतवाली क्षेत्र के चौंसा गांव निवासी छोटे सिंह का 48 वर्षीय बेटा हरिकेश सिंह बाइक मिस्त्री है। गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे वह गांव के सामने सड़क किनारे बरगद पेड़ के नीचे खड़ा होकर बात कर रहा था। तभी बेकाबू बाइक सवार उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद बाइक पलटने से बाइक सवार भी जख्मी हो गया। परिजन घायल हरिकेश सिंह को सीएचसी लाए। डॉक्टर ने हरिकेश सिंह को मृत घोषित कर दिया। युवक के मौत की खबर मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.