प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 7 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। कृपालु महिला महाविद्यालय कुंडा के राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रथम और तृतीय इकाई की स्वयंसेवी छात्राओं ने बुधवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार नागर ने रैली को हरी झंडी दिखाकर की। प्राचार्य डॉ. अशोक ने छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने और समाज को नशा मुक्त बनाने को कहा। रैली में छात्राएं कॉलेज परिसर से सुभाष नगर, राजेन्द्र नगर, भगवन तिराहा, फरेदूपुर आदि गांवों में नारे लगाते हुए निकली। छात्राएं नशा छोड़ो जीवन संवारो, नशा मुक्त समाज हमारा संकल्प, नशा जीवन का विनाश है, नशे को छोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो आदि स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर चल रही थी। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: नशाप...