Pratapgarh Kunda News: स्कॉर्पियो की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 7 -- Pratapgarh Kunda News: हीरागंज, हिन्दुस्तान संवाद। महेशगढ़ थाना क्षेत्र हुलासगढ़ बाजार के पास बुधवार शाम तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्कॉर्पियो को कब्जे में ले लिया। महेशगंज थाना क्षेत्र पूरे किशुनी दीवान का पुरवा निवासी 60 वर्षीय विश्वनाथ सरोज ई-रिक्शा चलाता था। बुधवार शाम करीब पांच बजे वह हुलासगढ़ बाजार में ई-रिक्शा लेकर खड़ा था। इसी दौरान हीरागंज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा पलट गया और विश्वनाथ उसी के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने आनन-फानन में उसे सीएचसी महेशगंज भेजवाया। सीएचसी पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई थी। एसओ राहुल कुमार ने बताया कि शव पोस्टमॉर्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.