Pratapgarh Kunda News: स्कूल से लौट रही छात्रा की टैक्टर से कुचलकर मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 29 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। शहर के करीब भंगवा गांव में बुधवार दोपहर स्कूल से घर जा रही कक्षा एक की छात्रा की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। मेडिकल कॉलेज में देर तक परिजनों की चीखें गूंजती रहीं।नगर कोतवाली क्षेत्र के भंगवा जूड़ा का पुरवा निवासी संदीप कुमार गौतम मजदूरी करता है। उसकी बड़ी बेटी आठ वर्षीय रितिका गांव के पास ही स्थित स्कूल में कक्षा एक में पढ़ती थी, जबकि बेटा छोटा है। रितिका बुधवार दोपहर स्कूल में छुट्टी होने के बाद पैदल ही घर जा रही थी। रास्ते में पूर्व प्रधान के घर के पास सामने से आए ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दिया। इससे वह गिर गई और ट्रैक्टर का पिछला पहिया उस पर चढ़ गया। घटना के बाद ट्रैक्टर मौके पर छोड़कर चालक भाग निकला। सूचना पर भागकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.