प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 15 -- Pratapgarh Kunda News: अंतू। इलाके के गोबरी गांव निवासी मनीष पांडेय एक इंटर कॉलेज में कर्मचारी हैं। वह बुधवार सुबह करीब सवा सात बजे बाइक से कॉलेज जा रहे थे। रास्ते में पारा हमीदपुर मोड़ के पास एक स्कूल की वैन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा। हालत गंभीर होने पर वहां से प्रयागराज रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...