प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 21 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। युवा सामाजिक सेवा संस्थान ने सोमवार को गड़वारा के भदौसी स्थित भारती स्कूल में पौधरोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।संस्थान के सचिव एवं जिला पर्यावरण समिति के सदस्य आलोक शुक्ला के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण किया। रोपे गए पौधों की देखरेख का संकल्प लिया। इस दौरान स्कूल के मैनेजर प्रदीप मिश्र, धीरेन्द्र नारायण चड्ढा, प्रधानाचार्य राज नारायण सिंह, रिचा सिंह, पिंकी सिंह सहित स्कूल के शिक्षक व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...