प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 22 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। कंधई थाना क्षेत्र के गुतौली गांव निवासी रमाशंकर गुप्ता के 15 और 17 साल के दो बेटे 20 जुलाई की सुबह आसलपुर स्थित स्कूल जाने के लिए निकले, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो पता चला कि दोनों स्कूल गए ही नहीं थे। रमाशंकर की पत्नी के मंजू गुप्ता के केस दर्ज कराने के बाद छोटा बेटा वापस आ गया लेकिन बड़े का अब तक कोई पता नहीं चल सका। एसओ आदित्य सिंह ने बताया कि बच्चे अक्सर स्कूल नहीं जाते थे। इस पर प्रिंसिपल ने उनके घर शिकायत की थी। बड़ा बेटा नहीं लौटा है। यह भी पढ़ें- Bareily News: पेट दर्द का बहाना बनाकर स्कूल से निकला छात्र लापता उसकी तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...