Pratapgarh Kunda News: स्कूल को निकला छात्र लापता, परिजन परेशान
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 25 -- Pratapgarh Kunda News: हथिगवां थाना क्षेत्र के कांटी अखैबरपुर गांव निवासी मालती देवी पत्नी शिव प्रसाद गौतम ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसका 13 वर्षीय बेटा गनेश गौतम 21 जुलाई की सुबह नौ बजे स्कूल बैग लेकर स्कूल जाने को कहकर घर से निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं लगा। किसी अनहोनी की आशंका में परेशान पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी खोजबीन कर रही है। यह भी पढ़ें- Buxar News: स्कूल गई किशोरी रहस्यमय ढंग से हुई लापता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.