Pratapgarh Kunda News: स्कूल की टॉपर छात्रा को साइकिल देकर किया सम्मानित
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 18 -- Pratapgarh Kunda News: जामताली, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड शिवगढ़ के संविलियन विद्यालय जामताली में सर्वोच्च अंक पाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए समारोह आयोजित किया गया। सर्वोच्च अंक पाकर स्कूल में टॉप करने वाली छात्रा राधिका सिंह को साइकिल देकर सम्मानित किया गया। कक्षा एक से आठ तक परीक्षा में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को कॉपी कलम देकर ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार और हेडमास्टर राजकुमारी ने सम्मानित किया। समारोह में पूर्व प्रधान राकेश दत्त मिश्र, महेश मिश्र, विजय कुमार दुबे, प्रमोद कुमार मिश्र, बालमुकुंद मौर्य, अजय कुमार, विनय कुमार, कुमुद सिंह, अमर सिंह, सुखलाल सिंह, अरुण सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.