Pratapgarh Kunda News: स्कूल की कक्षा में भरा बारिश का पानी
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 9 -- Pratapgarh Kunda News: वैशपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मानधाता ब्लॉक क्षेत्र के छितपालगढ़ प्राथमिक विद्यालय परिसर के विभिन्न कक्ष में बारिश का पानी जमा हो गया। स्कूल परिसर में सफाई नहीं होने और जल निकासी की सुमचित व्यवस्था न होने से परेशानी हो रही है। अगर पानी नहीं निकला तो सोमवार को स्कूल में पठन-पाठन करने पहुंचे नौनिहालों को समस्या होगी। स्कूल में जलभराव से डेस्क, बेंच भी खराब हो रही है। मामले की जानकारी के बाद स्कूलों के शिक्षकों ने ग्राम प्रधान को सूचना देकर जलभराव की समस्या की जानकारी दी है। गांव के सफाईकर्मी की मदद से जलभराव की समस्या को दूर करने का भरोसा शिक्षकों को दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.