प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 23 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के इंटौरा स्थित प्राथमिक विद्यालय इंटौरा में शनिवार रात चोर विद्यालय का ताला तोड़कर भीतर घुसे और कार्यालय में रखे अभिलेख, गैस सिलेंडर, मिड डे मील का खाद्यान्न, बर्तन आदि सामान उठा ले गए। घटना की जानकारी रविवार सुबह ग्रामीणों के उधर जाने पर हुई तो लोगों ने प्रधान और प्रधानाध्यापक को सूचना दी। प्रधान इं. गौरव त्रिपाठी, प्रधानाध्यापक अतुल यादव ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...