प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 27 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। पर्व पर अवकाश होने के कारण गुरुवार को ही स्कूलों में रक्षाबंधन परम्परागत तरीके से मनाया गया। छात्राओं ने अपने सहपाठी छात्रों के माथे पर चंदन-रोली का तिलक लगाकर कलाई पर रक्षासूत्र बांधा और छात्रों ने उन्हें उपहार देकर रक्षा का वचन दिया। कई स्कूलों में छात्राओं ने रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में गीत-संगीत भी प्रस्तुत किया। विकास खंड आसपुर देवसरा के एसकेएस इंटर कालेज दियावां में प्रधानाचार्य जयदीप यादव और संचालक अखिलेश के नेतृत्व में गुरुवार को रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। प्रत्येक कक्षा की छात्राओं ने अपने सहपाठी छात्रों के माथे पर चंदन और रोली का तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधा और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: वीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल म...