Pratapgarh Kunda News: स्कूटी की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 10 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। दोस्त के साथ बाइक से सोमवार सुबह रखहा की ओर जा रहे युवक की स्कूटी की टक्कर से मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। नगर कोतवाली क्षेत्र के भंगवा गांव निवासी 28 वर्षीय विनोद सोमवार सुबह अपने साथी बबलू के साथ बाइक से रखहा की ओर जा रहा था। सई नदी के खीरीबीर पुल के पास दिलीपपुर थाना क्षेत्र में पीछे से आए स्कूटी सवार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन दोनों को मेडिकल कॉलेज ले आए। यहां विनोद को मृतक घोषित कर दिया गया। घायल बबलू का इलाज चल रहा है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: पीलीभीत के युवक की हुई थी मार्ग दुर्घटना में मौत पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.