Pratapgarh Kunda News: स्काउट गाइड में सीखे हुनर को जीवन में आत्मसात करें
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 27 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। स्काउट गाइड के प्रशिक्षण में वह गुण मिलते हैं जो आपात काल के समय जीवन के काम आते हैं। प्रशिक्षण शिविर में सीखे हुनर को अपने जीवन में आत्मसात करें। यह बातें माधुरी इंटर कॉलेज तिवारीपुर में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन करते हुए मुख्य अतिथि रामभवन तिवारी ने कही। तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर में प्रशिक्षक संजीव कुमार शर्मा, हिमांशु शर्मा, शीला देवी ने विद्यार्थियों को स्काउट गाइड के लक्ष्य उदेश्य और महत्व की जानकारी दी। विद्यालय के प्रबंधक दिनेश कुमार तिवारी ने अतिथियों, प्रशिक्षकों को सम्मानित करते हुए आभार जताया। इस मौके पर प्रधानाचार्य रंजना त्रिपाठी, सोहनलाल, खुर्शीद आलम, रवि मौर्य, हिना खान, आफरीन बानो, मनीष पांडेय आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.