Pratapgarh Kunda News: सोलर पैनल की चोरी में दो गिरफ्तार
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 15 -- Pratapgarh Kunda News: रानीगंज। कशेरुआ स्थित एक दुकान की छत से 13 जुलाई को दो सोलर पैनल खोलकर चोर उठा ले गए थे। चोरी की जानकारी होने पर पुलिस ने छानबीन की तो सीसीटीवी फुटेज में चोर पैनल की चोरी करने के बाद ले जाते दिखाई पड़े। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नर्सिंगगढ़ पुल के पास से दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी कशेरुआ निवासी दीपक पटेल और छोटेलाल हैं। पूछताछ कर पुलिस ने सोलर पैनल सहित अन्य सामग्रियों को बरामद कर बुधवार को दोनों को न्यायालय भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.