प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 5 -- Pratapgarh Kunda News: लालगंज। रामपुर संग्रामगढ़ ब्लॉक सभागार में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु अभियान सरकार आपके द्वार के तत्वावधान में शिविर लगा। शिविर में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, बाल विकास, पशु चिकित्सा, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, लघु सिंचाई, पीएम सूर्यघर मुफ़्त बिजली योजना, पूर्ति विभाग के स्टॉल लगाए गए। शिविर में लोगों को योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही सरकारी योजनाओं के लिए लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश नोडल अधिकारी भृगु पांडेय, बीडीओ विजयशंकर मणि, एडीओ पंचायत सुभाष सिंह के साथ पंचायत सचिव, कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bijnor News: सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों को मिली सरकारी योजनाओं की जानकारी यह भी पढ़ें- Bijnor News: सेवा सेतु शिविर में 10 लोगों...