प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 13 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। सावन मेले में सुरक्षा को लेकर गंगा घाटों पर तैनात किए गए पीएसी के जवानों के कार्य का अवलोकन करने को पीएसी के सेनानायक गंगा घाट पर पहुंचे। गंगा घाट से लेकर पीएसी के शिविर तक निरीक्षण किया, जवानों को आवश्यक निर्देश दिए। पुरोहितों ने सेनानायक को सम्मानित किया। मानिकपुर के शाहाबाद गंगा घाट पर चल रहे सावन मेले की सुरक्षा को पुलिस के साथ ही पीएसी के जवानों को भी लगाया गया है। उसी मामले को लेकर प्रयागराज नैनी के 42वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक राजेश श्रीवास्तव गंगा घाट पहुंचे। गंगा घाट से लेकर पीएसी के शिविर तक का निरीक्षण किया। जवानों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश दिया। गंगा रक्षा मंच के संस्थापक राम भरोस मिश्रा व पुरोहितों ने संयुक्त रुप से अंग वस्त्र, स्मृति...