Pratapgarh Kunda News: सूटकेस तोड़कर 65 हजार रुपये चोरी
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 28 -- Pratapgarh Kunda News: गड़वारा। अंतू क्षेत्र के कुसहा निवासी प्रभा मिश्रा के पुत्र बेटा डॉ. ज्ञानेश्वर मिश्र रविवार को घर पर आयोजित कार्यक्रम में बंगलुरु से आए थे। कार्यक्रम में प्रभा की बेटी पदमा भी आई थीं। रात में तीनों लोग बरामदे में सोए थे। सुबह सोकर उठे तो देखा ताला टूटा था। घर के अंदर गए तो देखा कि कमरे खुले थे और ज्ञानेश्वर का सूटकेस गायब था। खोजने पर सूटकेस छत पर टूटा मिला। उसमें रखे 60 हजार रुपये गायब थे। वहीं पदमा के पर्स से भी साढ़े छह हजार रुपये गायब थे। घर वालों ने अंतू पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.