Pratapgarh Kunda News: सूखे पेड़ की डाल गिरने से बाइक सवार घायल
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 9 -- Pratapgarh Kunda News: रखहा, हिन्दुस्तान संवाद। कंधई थाना क्षेत्र के वीरमऊ माधव एचपी गैस गोदाम के सामने सोमवार शाम सूखे पेड़ की डाल टूटकर गिर गई। डाल की चपेट में आकर एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। कंधई थाना क्षेत्र रखहा बाजार निवासी 48 वर्षीय कलीम अंसारी टेलर बुधवार करीब सात बजे दीवानगंज बाजार से बाइक से अपने घर रखहा लौट रहे थे। इसी दौरान रखहा बाजार के समीप गैस गोदाम के सामने सड़क किनारे खड़े सूखे पेड़ की डाल अचानक टूटकर उनके ऊपर गिर पड़ी। डाल सिर पर लगने से कलीम को गंभीर चोट आई। घटना की सूचना परिजनों को मिली तो वे मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में कलीम को मेडिकल कॉलेज ले गए। यह भी पढ़ें- Gangapar News: सड़क चौड़ीकरण के बाद हरित पट्टी गायब वहां डॉक्टरों ने सिर में गंभीर चोट देखकर प्राथमिक उपचार के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.