प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 25 -- Pratapgarh Kunda News: नगर पंचायत सुवंसा में शनिवार को भरत मिलाप का आयोजन धूमधाम से किया गया। जिसमें निकाली गईं आकर्षक झांकियों और कलाकारों की प्रस्तुतियों ने लोगों का मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजन को लेकर नगर पंचायत की सड़कों और गलियों में जगह-जगह होर्डिंग्स लगाई गई थीं। भरत मिलाप को लेकर क्षेत्र में लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न झांकियां निकाली गईं। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों को मोह लिया। झांकियों को देखने के लिए लोगों की भीड़ बढ़ गई थी। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा वातावरण रहा। आयोजन के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण रहा। भीड़ के कारण मार्गों का आवागमन प्रभावित हुआ और रूट डायवर्जन करना पड़ा। थाना अध्यक्ष मनोज तोमर ...