प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 17 -- Pratapgarh Kunda News: मानधाता थाना क्षेत्र के सुबरनी गांव में महुआ के हरे पेड़ की कटाई की जा रही है। गांव के एक व्यक्ति ने इसे लकड़ी काटने वाले को बेचा था। विशालकाय महुआ का पेड़ काटने के बाद ट्रैक्टर से लकड़ी की ढुलाई की जाती रही। गांव में पुलिस की सहमति से हरे पेड़ का कटान किए जाने की चर्चा है। जबकि एसओ अरविंद सिंह ने जानकारी से इनकार किया। कहा कि वह जानकारी कर कार्रवाई करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...