प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 26 -- Pratapgarh Kunda News: मानिकपुर। आदर्श नगर पंचायत मानिकपुर में प्रयागराज-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मिलिट्री मोड़ के पास सरदार बल्लभ भाई पटेल के पार्क का निर्माण नगर पंचायत ने पूर्व में कराया था। पटेल पार्क के चारों ओर सीसीरोड बनाए जाने की स्वीकृति हुई। सोमवार को चेयरमैन चन्द्रलता जायसवाल के पति अशोक जायसवाल शासन के मनोनीत सभासद अनिल पटेल के साथ विधि विधान से भूमि पूजन कर सीसी रोड निर्माण की शुरुआत की। इस मौके पर राम मनोहर पटेल, आशीष कुमार जायसवाल, डीके सोनकर, ठेकेदार नितिन शुक्ला, भाष्कर जायसवाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...