प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 23 -- Pratapgarh Kunda News: पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के होशियारपुर गांव में भूमिधरी जमीन पर गांव के निवासी शिवप्रसाद पुत्र राजनारायण मिश्र ने पुलिस बल के साथ राजस्व निरीक्षक भी मौजूदगी में सीमांकन पत्थर कराया था। आरोप है कि दूसरे दिन इसे गांव के रंजीत, लोधी, ननकऊ गोली व मुकुन ने उखाड़कर फेंक दिया। जब इसका विरोध शिव प्रसाद ने किया तो उनके साथ गाली-गलौच कर धमकी दी गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...