Pratapgarh Kunda News: सीधे मुकाबले में संदीप 32 मतों से बने अध्यक्ष
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 28 -- Pratapgarh Kunda News: बिहार ब्लॉक के सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव जिलाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद यादव की देख रेख में हुआ। अध्यक्ष पद के लिए संदीप यादव और संतोष कुमार मौर्य में सीधा मुकाबला हुआ। मतदान के बाद मतगणना हुई तो संदीप यादव को 62 मत मिले जबकि संतोष कुमार मौर्य को 30 मत से ही संतोष करना पड़ा। इस तरह संदीप 32 मतों की लीड लेकर सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष चुने गए। साथियों ने माला फूल से स्वागत। इस मौके पर ओम प्रकाश पटेल, राम किशोर, रमाशंकर यादव, आनंद, रामपाल, अरविन्द शर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.