प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 17 -- Pratapgarh Kunda News: पट्टी। पट्टी कस्बे के पुरानी पट्टी निवासी सुधीर कुमार शुक्ला सोमवार सुबह किसी काम से जीने के सहारे छत पर जा रहे थे। इसी दौरान सीढ़ी पर पैर फिसलने से वह लुढ़कते हुए नीचे गिर गए। हादसे में उनका सिर फट गया। हादसे के बाद परिजन उन्हें सीएचसी पट्टी लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रतापगढ़ रेफर कर दिया गया। सीएचसी पट्टी में डॉ. नीरज सिंह ने बताया कि युवक के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...